World News

भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या पर पहली बार बोले ट्रंप..

Ad

भारतीय इंजीनियर की हत्या पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने दिया ये बयान

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर  हत्या के मामले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। पहली बार अमेरिकी संसद में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने पहुंचे ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर की हत्या पर कहा  कि ‘घृणा और नस्लभेद से जुड़े किसी हमले के खिलाफ अमेरिका एकजुट है’।अमेरिकी कांग्रेस में केंसास में हुए हमले पर एक मिनट का मौन भी रखा गया।भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद तत्काल वहाइट हाउस की ओर से बयान भी जारी किया गया था जिसमें अमेरिकी के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या पर दुख जताया था और उनके परिवार के लिए संवेदना भी व्यक्त की थी। पर लंबे समय से अमेरिका में हुए इस हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से प्रतिक्रिया की मांग चारों तरफ से उठ रही थी। ट्रंप ने नस्लभेदी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के नस्लभेदी हमले के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है. हैदराबाद के इंजीनियर श्रीनिवास की बुधवार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।बार में हुई गोलीबारी के इस मामले में एक भारतीय और एक अमेरिकी भी घायल हुए थे जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश की थी। हमलावर अमेरिकी नेवी का पूर्व कर्मचारी रह चुका है। पुलिस को दिए अपने बयान में हमलावर ने कहा कि उसने भारतीयों को मीडिल ईस्ट का नगरिक समझकर गोली मारी। वहां उपस्थित लोंगो का भी कहना है कि गोली मारे के बाद वो ‘मेरे देश को से चले जाओ’ जैसे नारे लगा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top