Bollywood

मल्लिका शेरावत पर हुआ हमला, तीन नकाबपोश लोगों ने की पिटाई

Ad

नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर पेरिस में हमला किया गया। फ्रांस की पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अभिनेत्री का यहां जिस इमारत में फ्लैट है, उसके पास तीन नकाबपोश लोगों ने 11 नवंबर की रात उन पर आंसू गैस का स्प्रे फेंका।उन्हें घूंसों से मारा और लूटपाट की कोशिश की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमले में मल्लिका को भले ही मामूली चोटें आईं हों, लेकिन वह बुरी तरह डरी हुईं हैं।मल्लिका के साथ हुई इस वारदात से एक माह पहले इसी क्षेत्र में टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट के साथ एक होटल के कमरे में बंदूक की नोक पर लूटपाट हुई थी। किम आज तक उस सदमे से उबर नहीं पाईं हैं। मल्लिका के फ्लैट की इमारत भी उस होटल के पास ही स्थित है।

ADVERTISEMENTS Ad

डेली मेल की खबर के अनुसार मल्लिका (40) अपने पुरुष मित्र और फ्रांसीसी कारोबारी साइरिल ऑक्जेनफेंस (45) के साथ किसी समारोह से फ्लैट लौटीं थीं। तभी अपराधियों ने अचानक उन पर आंसू गैस का स्प्रे कर दिया। इसके बाद बिना कुछ कहे पिटाई शुरू कर दी। लूटपाट की कोशिश भी की।थोड़ा संभलने पर मल्लिका और साइरिल ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक नकाबपोश फरार हो चुके थे। हालांकि वे कुछ भी लूट नहीं सके।फ्रांसीसी अखबार ली पर्सियन के अनुसार अपराधियों ने बिना एक भी शब्द कहे मल्लिका और साइरिल पर हमला बोला। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। हमले की असली वजह अभी पता नहीं चली है।पुलिस खुफिया अफसरों के साथ मिलकर लूटपाट के प्रयास को हमले की वजह मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मल्लिका और साइरिल दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं।घटना के एक दिन पहले ही मल्लिका ने अपने ट्विटर पेज पर जानकारी दी थी कि वह जेनेवा में हैं, जो उनके पसंदीदा स्थलों में एक है। हालांकि हमले की वारदात को लेकर उनकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top