National News

चोर बना डिलीवरी बॉय, फिर घर से कर डाली लाखों की चोरी

Ad

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। देश में चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। चोर इतने शातिर हो गए हैं कि सरेआम लोगों की आंखों के सामने से चोरी कर रहें हैं और लोगों को इसकी भनक तक नही पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है जहां एक चोर ने डिलीवरी बॉय की वेश भूषा पहनकर चोकी को अंजाम दिया। चोर ने घर में घुसकर लाखों की चोरी कर डाली। और इतना ही नही चोर ने रसोई में रखे सिलेंडर की गैस भी खोल दी और वहां से फरार हो गया।

बता दे कि मामला गीता कॉलोनी क्षेत्र के 6 ब्लॉक का है। जहां चोर ने दिनदहाड़े घर मे घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले तो पड़ोसी के गेट को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद इस चोर ने 15 मिनट के भीतर ही घर में रखे 10 लाख कैश और 3 लाख की ज्वैलरी चुरा ली। इतना ही नही चोर घर में रखा सिलेंडर की गैस भी खोल कर चला गया। घरवाले जैसे ही घर में घुसे तो उन्हें गैस की बदबू आई। इसके चलते उन्होंने लाइट्स ऑन करने की बजाय पहले घर की सभी खिड़कियां खोलीं, ताकि गैस घर से बाहर निकल जाए। जब उन्होने लाइट्स ऑन कि तो उनके होश उड़ गए। उन्होने देखा की उनके घर में चोरी हो गई है।

max face clinic haldwani

मामले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उन्हें पता चला कि चोर को पता था कि उस जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में उसने अपने मुंह को कपड़े से छुपा दिया था। पुलिस जांच में जुट गई लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी का पता लगाने में असफल रही है।

पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में चला पता, तो पति ने उठा दिया यह बड़ा कदम

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

यह भी पढ़ें उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

यह भी पढ़ें:प्रेमी के साथ घर के सामान लेकर भागी तीन बच्चों की मां, पति को ऐसे दिया चकमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top