Nainital-Haldwani News

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रसीडेंट को है हल्द्वानी से लगाव, जल्द आएंगे शहर

Ad

हल्द्वानी। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के नए प्रसीडेंट अंनत माहेश्वरी जल्दी ही हल्द्वानी आने वाले है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शूमार माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के नए प्रसीडेंट का हल्द्वानी में ननिहाल है। इस बारे में जानकारी अनंत के मामा सुनील कुमार शारदा ने दी । सुनील कुमार शारदा  का घर नैनीताल हाइवे के पास है। उन्होंने बताया कि अनंत का जन्म वर्ष 1973 में हल्द्वानी के खुराना अस्पताल में हुआ था। उन्होंने कहा रि उनकी बहन इंदु माहेश्वरी और भांजे अनंत को हल्द्वानी से खास लगाव है। उन्होंने बताया कि अनंत लास्ट टाइम हल्द्वानी फरवरी में आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने के बाद उन्होंने अमेरिकी कंपनी हनीवेल में गुडगांव में ज्वाइन करा। वह अभी हनीवेल कंपनी इंडिया के प्रेसीडेंट थे। 1 सितंबर को अनंत को माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसीडेंट के पद पर ज्वाइन करना है। अनंत के मामा ने बताया कि वह जल्द हल्द्वानी आऐंगे खुद अनंत ने उनसे शहर आने का वादा किया है।परिवार के लोगों ने बताया कि अनंत बचपन से ही काफी मेहनती था और ये उसने बड़े होकर भी जारी रखा। वो रोजाना करीब 17 घंटे तक काम करते हैं। मामा सुनील कुमार, मामी अल्का शारदा, मौसा वीके लाहुटी, मौसी सविता लाहुटी ने बताया कि अनंत के प्रेसीडेंट बनने के बाद काफी खुश है और उनके घर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

अनंत को कुमाऊंनी खाना बेहद पसंद हैं।जब फरवरी में वह हल्द्वानी आए थे, तो उनके लिए खास कुमाऊंनी खाना बनाया गया था। अनंत के मौसा वीके लाहुटी ने बताया कि अनंत को हल्द्वानी से बेहद लगाव है। जब वह फरवरी में हल्द्वानी आए तो दो दिन यहां पर रुके थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top