National News

योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा…

Ad

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट देने के बाद अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप दिया है। बता दे कि कोई व्यक्ति लोकसभा या विधानसभा में से किसी एक पद पर ही रह सकता है। अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि वो पार्टी के लिए पूर्ण तरीके से समर्पित है और जैसा पार्टी कहेगी वो वैसा ही करेंगे।सीएम योगी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके हैं। अपने इस्तीफा देने से पहले सीएम योगी ने यूपी भवन में आयोजित एनडीए के सांसदों के साथ बैठक की। और इस मौके पर उन्होंने सामूहिक भोज का आयोजन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि मार्च में उत्तरप्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि योगी अपना संसद पद छोड़ देंगे। इसके अलावा मीडिया में ये भी खबर है कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य को भाजपा केंद्र में कोई पद दे सकती है क्योंकि वेंकैया नायडू देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं और उनका केंद्र मंत्री का पद शपथ लेने के बाद खाली हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top