Sports News

रवि शास्त्री से नाराज हुई चयन कमेटी, BCCI को किया मेल

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को लेकर किचकिच चालू है। रवि शास्त्री को कोच बनाने के बाद चयन कमेटी ने जहीर खान को बॉलिंग कोच और राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी सलाहकार बनाया था। मीडिया में आ रही खबर के अनुसार रवि शास्त्री जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति से खुश नहीं है। शास्त्री के इस रवैये से चयन समिति के सदस्य सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली नाराज हो गए है। खबरों की माने तो शास्त्री अपनी पसंद के कोच चाहते है जिससे चयन समिति को सहमति नही है। बताया जा रहा है शास्त्री को जहीर और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति के बारे में बता दिया गया था। ये भी सामने आ रहा है कि चयन कमेटी ने बीसीसीआई को इस बारे में बता दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

वीडियो सौजन्य- एबीपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top