Entertainment

रातों रात टिक-टॉक स्टार बनी ये लड़की,वीडियो ने जीता सभी का दिल, ऑफर हुई फिल्म

Ad

नई दिल्लीः टिक-टॉक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे कई लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। टिक-टॉक पर लोग तरह तरह की वीडियो डालते है। जो काफी वायरल हो जाती हैं। आज हम एक ऐसी लड़की के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो रातों रात टिक-टॉक स्टार बन गई। और अब उसको एक बड़ी फिल्म भी ऑफर हुई है। इस लड़की का नाम है काजल श्रीवास है। काजल के टिक-टॉक पर 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर हैं।

टिक-टॉक में फैमस होने के बाद काजल ने अनुज शर्मा और मन कुरैशी के साथ अलग-अलग एल्बम में काम किया। दिलीप निर्मलकर ने काजल को एक फिल्म ऑफर की। वहीं कई अलग-अलग एल्बम के लिए भी काजल को ऑफर आ रहे हैं। लेकिन एग्जाम के चलते काजल ने सभी को कुछ समय बाद का समय दिया है। काजल का कहना है कि वो छुट्टी वाले दिन ही वीडियो बनाती हैं। और फिर उसे शेयर करती है। काजल की वीडियोज को फैंस खूब पसंद करते हैं। बता दें कि काजल छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। और वहीं पढ़ाई के साथ-साथ टिक-टॉक वीडियो भी बनाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top