Sports News

राजकोट टेस्ट दूसरा दिन- इंग्लैंड के विशाल स्कोर के आगे भारत की अच्छी शुरूआत

Ad

राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन मेहमान टीम के नाम रहा। इंग्लैंड ने फॉर्म में चल रहे भारतीय स्पिनरों को बेअसर साबित करते हुए 537 रन बना डाले। इंग्लैंड के लिए जो रूट (124), मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) ने शानदार शतकीय पारियों का योगदान दिया।यह इंग्लैंड का भारत में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसने 1985 में चेन्नई में सात विकेट के नुकसान पर 652 रन बनाए थे। भारत की ओर से गेंदबाजी में शमी,अश्विन,उमेश यादव ने 2-2 विकेट लिए । वही जडेजा को 3 और अमित मिश्रा को 1 विकेट मिला। इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय ओपनरों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई।मुरली विजय (25) और गौतम गंभीर (28) की भारतीय सलामी जोड़ी डटी हुई है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वही भारत के खिलाफ किसी टीम के बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 2009 के बाद पहली बार तीन शतक लगाए हैं। इससे पहले यह कारनामा श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में किया था।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top