Nainital-Haldwani News

रानीबाग- पंखे से लटक कर महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Ad

काठगोदाम: रानीबाग स्थित एचएमटी कॉलोनी में एक विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर दिया। मृतक का नाम ऊषा (21 वर्ष) है। उसका पति धर्मवीर मुंबई में जॉब करता है। वो रानीबाग स्थित एचएमटी कॉलोनी अपने सास-ससुर के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के भेज दिया है। ऊषा ने ये कदम शुक्रवार को उठाया। उसकों पंखे में लटका देख घरवाले सकते में आ गए। उन्होंने इस बात ती सूचना तुंरत पुलिस को दी। ऊषा के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता चल नही पाया है और जांच के बाद ही सब सामने आ पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top