Regional News

रामनगर- बस के नीचे आया 10 साल का बच्चा, उपचार के वक्त हुई मौत

Ad

रामनगर- जागरण-   तेज रफ्तार बस के नीचे आने से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई । मृतक का नाम गुलशेर (10) है और वो नगर के वार्ड नंबर चार निवासी था।     ये हादसा  पॉलीटेक्निक गेट के सामने हुआ।हादसे में घायल बच्चे को अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

गुलशेर(10) पुत्र सादिक अली  ग्रामोउद्योग गली से मेन हाईवे की तरफ साइकिल से आ रहा था। कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर पॉलीटेक्निक गेट के सामने पहुंचने पर वो कालाढूंगी से रामनगर जा रही बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर टायर में आने से कुचल गए। इसके बाद बस चालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल परिजनों घटना की कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top