Nainital-Haldwani News

रिकॉर्ड बारिश ने हल्द्वानी के ड्रेनेज सिस्टम को किया फेल, जलभराव से लोग परेशान

Ad

 हल्द्वानी: कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन जलभराव होने के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ। हर बार की तरह बारिश के बाद हल्द्वानी शहर में जलभराव हुआ। सड़क तलाब में तब्दील हो गई। प्रशासन ड्रेनेज सिस्टम को मॉडर्न करने की बात करता है लेकिन हालात पहले जैसे ही है। 

ADVERTISEMENTS Ad

प्रसाशन और नगर निगम के पास जलभराव को रोकने का कोई प्लान ही नही हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम की टीम शहर के कई जगहों जलभराव के कारण सड़क पर आने वाले कूड़े की सफाई कर रही है। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया जेसीबी द्वारा कूड़ा हटवाकर जल भराव को दूर किया जा रहा है। बरसात के मद्देनजर निगम ने कर्मचारियों को दिए है रेनकोट दिए। बारिश के चलते गुलाबघाटी में मलबा आने के बाद प्रसाशन ने मलबा हटवाकर मार्ग को वन वे कर यातायात के लिए खोला।नगर आयुक्त हरवीर सिंह भारी बारिश में भी मौके पर जाकर ले रहे है सफाई व्यवस्था और जल भराव का जायजा।

 

बता दे कि पिछले 12 घण्टो में जिले में 63 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी काठगोदाम में सबसे ज्यादा 150 एमएम बारिश,नैनीताल में 72 और रामनगर में 54 एमएम । गौला नदी में पानी का लेवल 5472 और कोशी में 10367 क्यूसक पहुंच गया है। नंधौर नदी सहित बरसाती नाले भी उफान पर है| नैनीताल जिले में बरसात के चलते 8 ग्रामीण मार्ग बंद हो गए है।भवाली खैरना मार्ग पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण किया गया बंद।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top