Auto Tech

रिलायंस जियो को एयरटेल की टक्कर

Ad

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के सस्ते दामों को टक्कर देने के लिए हर दिन टेलिकॉम कम्पनिया कुछ ना कुछ कर रही है। इसी कॉंपटीशन एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए इंटरनेट डेटा का पिटारा खोल दिया है। अब एयरटेल यूजर्स को 259 रुपए में 10जीबी 4G/3G डेटा मिलेगा। ग्राहक केवल 1 जीबी की कीमत में 10जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर कंपनी उन्हीं यूजर्स को दे रही है जिन्होंने नया 4G डिवाइस खरीदा है। इस स्कीम में 259 रुपए देने पर तुरंत आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा इसके बाद आप एयरटेल एप के जरिए बाकी का 9 जीबी डेटा पा सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों तक होगी और 90 दिनों में यूजर तीन बार इस ऑफर वाले रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफर के लॉन्च पर भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केट ऑपरेशन अजय पुरी ने कहा, यह हमारा ऑफर हर 4G डिवाइस यूजर के लिए है, ये हमारे नेट सैवी यूजर्स के लिए काफी दिलचस्प होगा जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने की आदत है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top