Viral

लड़की का आंख मारना सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग बोल रहे है Very Cute

Ad

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज हवा की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपनी आंखों से इश्क बयां कर रही है। यह लड़की कोई ओर नहीं मलयाली फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। इस वीडियो में वे आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो प्रिया की अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’  के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। इस वीडियो में अभिनेत्री प्रिया प्रकाश नैन मटक्का कर रही है। लोगों को प्रिया की ये हरकत काफी क्यूट लग रही है। उनके बारे में नेशनल क्रश जैसे ट्रेल भी आने लग गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for priya prakash varrier

इस वीडियो को वैलेंटाइन डे के प्रतीक के रूप में वायरल किया जा रहा है। उरु अदार लव प्रिया की डेब्यू फिल्म है।लेकिन वे इसके रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई हैं।’उरु अदार लव’ 3 मार्च को रिलीज होगी।फिल्म के गाने में आंखों की भाषा से कई प्रेमी जोड़ों को बात करते दिखाया गया है।

ये गाना शान रहमान ने कंपोज किया है। स्कूल रोमांस को दिखाता ये गाना यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया गया है। जल्द ही ये टॉप ट्रेड‍िंग में शामिल हो गया। प्रिया की खूबसूरती की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है. वे केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं. उन्हें डांस और ट्रेवलिंग पसंद है।

Image result for priya prakash varrier

इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया को सोशल नेटवर्किंग में काफी लोगों ने फोलो किया है। उन्हें इस हफ्ते का वायरल व मोस्ट पोपूल्र बोला जाए तो गलत नहीं होगा।इंस्ट्राग्राम पर उनके कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ चुके हैं। साथ ही ट्विटर पर भी उनका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। यूजर्स भी Tweets के जरिए अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं।

अगर आपने नहीं देखा है वीडियो तो देखें

https://youtu.be/K1rdjS8TVpY

ADVERTISEMENTS Ad
To Top