Sports News

वनडे सीरीज जीतने के इरादे से कल आमने-सामने होगें भारत और न्यूजीलैंड

Ad

नई दिल्ली: जिस मैदान ने भारतीय क्रिकेट को सबसे बड़ा कप्तान दिया अब वो एक बार फिर अपने इस खिलाड़ी को जीत की संजीवनी देने को तैयार है। जी हम बात कर रहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिन्होंने अप्रैल 2005 में एक शानदार शतक बनाकर टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री की थी। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी खेली थी। भारत-न्यूजीलैंड की बीच 5वां वनडे 29 अतक्टूबर को विशाखापट्टम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही पांचवा वनडे जीतकर  सीरीज को अपने कब्जे में करना चाहेगी।  न्यूजीलैंड ने रांची में खेले गए चौथे वनडे में भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज की स्कोर लाइन को 2-2 कर दिया था।अंतिम वनडे मैच में शनिवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल के अलावा फिनिशर की उनकी भूमिका की भी कड़ी परीक्षा होगी।मैच पर हालांकि तूफान का खतरा मंडरा रहा है जिससे मुकाबला पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top