National News

विदेश में धूम मचा रही है भारतीय चारपाई, कीमत सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में हर कोई हाईटेक चीजों की तरफ पीछे भाग रहे है। इस क्रम में जो पुरानी पारंपरिक चीजों को छोड़कर उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसमें गांव में इस्तेमाल होने वाले घड़ा, कुल्लर, मटका, औकली, हल और चारपाई भी है। जिन चीजों को भारत में नजरअंदजा किया जा रहा है वह विदेशों में धूम मचा रही है। भारतीय चारपाई का  क्रेज ऑस्‍ट्रेलिया में देखा जा रहा है।  यहां जूट की रस्सियों और लकड़ी के फ्रेम के साथ एक मूल ‘चारपाई’ को बेचने के लिए बनाया गया एक ऐड विख्यात होने के साथ वायरल हा रहा है।ऑस्ट्रेलिया का यह विज्ञापन भारतीय लोगों को चौका रहा है। इस चारपाई की कीमत ने पूरे विश्व में हलचल मचा दी है। ऑस्ट्रेलिया में चारपाई 990 डॉलर यानी 50 हजार रुपए में बेची जा रही है। यह  विज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस ऐड को देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसके दाम को लेकर कमेंट कर रहे हैं तो कुछ इस पर मजाकिया अंदाज में टिप्‍पणी भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

https://twitter.com/waqas_x/status/915967377321361408

विज्ञापन में चारपाई को पारंपरिक भारतीय डे-बेड बताया गया है और इसके “बेहद आरामदायक” होने का दावा किया गया है। इस चारपाई में  ग्राहकों को मांग के अनुसार लंबाई और चौड़ाई तय की जा सकती है। विज्ञापन में कहा गया है कि यह चारपाई मजबूत मोर्टिज़ और टेनन जॉइंट्स के साथ खूबसूरत मैपल लकड़ी से बनी है। यह चारपाई बनाने में मनीला रस्सी का उपयोग करके “हाथ से बुना बिस्तर” है और दावा किया गया है कि यह 100 फीसदी ऑस्‍ट्रेलिया में बनी है।

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top