Nainital-Haldwani News

शहर के दो युवकों का राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में कमाल, जीते दो कांस्य पदक

Ad

हल्द्वानी। एक तरफ पूरा देश साक्षी मलिक और पी.वी सिंधू के रियो में  कामयाब होने पर जश्न बना रहा था। दूसरी ओर शहर के दो युवकों ने इस जश्न को दोगुना कर दिया।  देहरादून में आयोजित हुई राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में हल्द्वानी के दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर शहर के नाम को रोशन किया। तीन पानी निवासी दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। रेडकोर्स स्थिक पुलिस लाइन आडिटोरियम में 20 और 21 अगस्त को हुई चैपियनशिप में तीन पानी निवासी हितेश गुणवंत ने 66 किलो भार वर्ग में और ललित मोहन ने 89 किलो वर्ग में 305 किलो उठाकर कर कांन्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ही खिलाड़ी मसल्स मैट्रिस जिम में अभ्यास करते है।  मसल्स मैट्रिस जिम के संचालक व कोच पंकज उपाध्याय ने हितेश और ललित की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि बताया। पंकज उपाध्याय ने कहा कि देश में हर तरह के खेलों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इस तरह की प्रतियोगिता ही खिलाड़ियों के मनोबल को उठाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top