Sports News

श्रीलंका 7 विकेट से जीता , भारत पर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा

Ad

नई दिल्ली: श्रीलंका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका ने भारत द्वारा दिए गए 322 रनों के लक्ष्य को 8 गेंद पहले ही हासिल किया। श्रीलंका की ओर से  दनुष्का गुणाथिलाका ने 76 और कुशल मेंडिस ने 89 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की जो श्रीलंका के लिए निर्णायक साबित रही। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी और रोहित शर्मा (78) तथा महेंद्र सिंह धौनी (63) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 321 रन बनाए थे। श्रीलंका की इस जीत ने पूरे ग्रुप को चारों टीमें के लिए खोल दिया है। अब भारत बनाम साउथ-अफ्रीका और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका की विजेता टीम सेमीफाइनल में खेलेंगी।  भारत की हार से अब उन पर प्रतियोगिता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारत का अगला मुकाबला रविवार को होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top