Sports News

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टी20 मैच में ही की धोनी और केएल राहुल की बराबरी

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टी20 मैच में ही की धोनी और केएल राहुल की बराबरी
Ad

नई दिल्ली: अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में पृथ्वी शॉ ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी व विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल की बराबरी कर ली है। शॉ ने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो कर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपने टी20 डेब्यू में ही गोल्डन डक पर आउट होने वाले वह अब तीसरे भारतीय बन गए हैं। बहरहाल टीम इंडिया ने पहला मैच 38 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रंखला का पहला मैच रविवार को खेला गया। जिसमें भारतीय टीम से पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती ने पदार्पण किया। कोलंबो में खेले जा रहे अपने पहले मैच में ही पृथ्वी शॉ की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

हाल ही में वनडे श्रंखला में अच्छे रंग में दिखे पृथ्वी शॉ कप्तान शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बहरहाल दुश्मंता चमीरा की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ के बल्ले को छू कर सीधा विकेट कीपर के ग्लव्स में जा पहुंची।

इस तरह पृथ्वी शॉ अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में डेब्यू पर ही गोल्डन डक (पहली गेंद में शून्य) पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय खिलाढ़ी बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी व के एल राहुल भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं।

भारत के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने उतरे थे। चौथे नंबर पर खेलने आए धोनी को चार्ल्स लेनवेल्थ ने पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया था। उनके अलावा 2016 में केएल राहुल डेब्यू करते वक्त डोनाल्ड तिरिपानो की पहली गेंद पर शिकार बने थे।

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन की 46 और सूर्याकुमार यादव की 50 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका को 165 का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में श्रीलंका केवल 126 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। भुवनेश्वर कुमार को चार विकेट लेने मिले। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top