Sports News

सचिन की इस पारी से शुरू हुआ क्रिकेट का नया “युग “

Ad

नई दिल्ली- 24 फरवरी 2010 आज से 7 साल पहले क्रिकेट में पहली बार एक रिकॉर्ड बना। वो रिकॉर्ड था वनडे क्रिकेट में 200 रनों का जादुई आंकड़ा। ये रिकॉर्ड पाया भी उस इंसान ने जिसने क्रिकेट के अाधुनिकरण को दिशा दिखाई नाम सचिन रमेश तेंदुलकर। सचिन ने 2010 में ये रिकॉर्ड हासिल किया लेकिन 2009 में ऑस्ट्रेलिया ( हैदराबाद वनडे) के खिलाफ 175 की पारी ने संदेशा दे दिया था कि 200 रनों का  रिकॉर्ड जल्द उनकी गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

आए उस पारी में कुछ झलक आपके सामने पेश करें-

ये मैच ग्वालियर में  साउथ  अफ्रिका के खिलाफ खेला गया था।

इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तानी जॉक कालिस कर रहे थे।

सचिन ने 200 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 25 चौके और तीन छक्के मौजूद थे।

सचिन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने( वनडे क्रिकेट में)

इंटरनेशनल करियर में ये सचिन का 93वां शतक था।

सचिन ने 45वें ओवर में 190 रन बना लिए थे लेकिन 200 रनों पर वो 50वें ओवर में पहुंचे।

सचिन ने जब दोहरा शतक पूरा किया तब नॉन स्ट्राइक में धोनी मौजूद थे।

रवि शास्त्री ने इस पारी के बाद सचिन को क्रिकेट की दुनिया का सुपर मेन करार दिया।

भारत ने ये मुकाबला 153 रनों से जीता था( 50 ओवर में भारत ने बनाए थे 401रन )।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top