Entertainment

सानिया मिर्जा की ‘अंडरवेयर’ वाली फोटो शेयर करके विवाद में फंसे रामगोपाल वर्मा

Ad

नई दिल्ली: राम गोपाल वर्मा और विवाद का रिश्ता काफी पुराना है। उनके मन में जो बात होती है वो  सामने आ ही जाती है चाहे कोई उससे आहत हो या सुर्खियां बनकर उनकी आलोचना हो ।अब रामगोपाल वर्मा को टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर डाली है जो सभी को चौका रही है। सानिया की ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल और उसी के साथ वर्मा की आलोचना भी हो रही है। जो फोटो रामगोपाल वर्मा ने डाला है उसमें उनका अंडरवेयर नज़र आ रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘एक लड़की ने किसी को बताया कि ‘मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है’ से उसे अपनी कहानी याद आई। वह टेनिस में बहुत अच्छी थी। लेकिन एक उम्र के बाद उसके पिता ने उसे इसलिए खेलने नहीं दिया, कि उसे स्कर्ट्स पहननी पड़तीं। यह फिल्म ऐसे पिछड़े दिमागों को सामने लाने के बारे में है जो एक लड़की की सेक्शुऐलिटी को उसके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं।’ रामगोपाल वर्मा की मंशा कोई संदेश देने की होगी लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे और इस कारण उनकी आलोचना तेजी से बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top