News

सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी

Ad

हरिद्वार:सिडकुल थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशो ने व्यापारी को मारी गोली मार दी। इस घटना के बाद से पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। व्यापारी का नाम व्यापारी अजीत चौहान है। उनकी रोशनाबाद में दुकान है। बदमाशो ने व्यापारी को उनकी दुकान में ही गोली मारी और फरार हो गए। इस बारे में लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गोली की लगने की सूचना पर एसओ कमल मोहन सह भंडारी मौके पर पहुंचे। तब तक घायल को उसके परिवार वाले रोशनाबाद स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर गोली चलाने वाले बाइक सवार बदमाशों की तलाश करने शुरू कर दी है।मौके पर पहुंची एसपी सिटी ममता बोहरा ने भी जानकारी ली। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का एसओ का आदेश दिया। पुलिस इस घटना को रंजिश से जोड़कर चल रही है। पुलिस ने बदमाशो के खोजने के लिए पास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top