National News

सिद्धू ने पूर्वी अमृतसर सीट से नामांकन किया

Ad

नई दिल्ली- न्यूजरुमपोस्ट- कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के दो दिन बाद ही बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्वी अमृतसर सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल कर दिया। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और नेता सिद्धू ने रविवार को स्वयं के कांग्रेस में शामिल होने को ‘घरवापसी’ करार दिया। अपना नामांकन करने के बाद सिद्धू ने कहा, “इस बार पंजाब, पंजाबियात और पंजाब के लोगों की जीत होगी”

ADVERTISEMENTS Ad

सिद्धू ने कहा, “मैं इस बार हर पंजाबी को पंजाब के लिए और राज्य में धर्म की स्थापना के लिए मतदान करने को कहूंगा।”

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सिद्धू ने यह भी कहा कि यह उनकी निजी लड़ाई नहीं है। पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होने वाले सिद्धू ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पंजाब की युवा पीढ़ी सही रास्ते पर चले। मेरे लिए राजनीति में आकर लड़ना बेहद जरूरी था।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top