Uttarakhand News

सीएम हरीश रावत को वीडियो में बाहुबली दिखाने पर हुआ विवाद

Ad

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=EkkzHvA5a4w]

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी– चुनाव आते ही राजनैतिक पार्टियां अपने प्रचार प्रसार के लिए विज्ञापन बनवाती है और टेक्नोलॉजी के दौर में इसकी डिमांड ज़बरदस्त तरीके से बढी है।कांग्रेस ऐसे ही एक विज्ञापन को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है।उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत को राज्य का संकटमोचक दिखाने के लिए फिल्म बाहुबली की तर्ज पर एक  विज्ञापन तैयार किया गया है। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल है। विज्ञापन में हरीश रावत उत्तराखंड को दोनों हाथ से उठाते हुए अपने कंधे पर लेकर चल रहे हैं।इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया में बहस शुरु हो चुकी है, लोग इसे बेहद घटिया और शर्मनाक बता रहे हैं जबकि सर्मथकों का कहना है कि हरीश रावत ने बीजेपी और बागियों से इस उत्तराखंड को बचाया है।इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है।राज्य और उसके लोग  किसी भी सरकार पर बोझ नहीं होते बल्कि सरकार का ये कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है कि वो उपलब्ध संसाधनों की सहायता से राज्य को अग्रणी बनाए। उत्तराखंड मेें आय के कई स्त्रोत और संसाधन है पर उन पर लंबे समय से अलग अलग माफियाओं का कब्ज़ा है जो सरकारों की कृपा से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को खुलेआम लूट रहे हैं।खुद को गाड़, गधेरो का सीएम बताने वाले हरीश रावत से इस वीडियो पर सफाई की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है।

 

 

hemraj

हेमराज चौहान , टीवी पत्रकार

 

 

 

वीडियो सोर्स- whatsaap

 

 

 

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top