Nainital-Haldwani News

सीपीयू दरोगा पर दुराचार का आरोप

Ad

हल्द्वानी: शहर के यातायात व्यवस्था को ठीक करने वाली सीपीयू के दरोगा के ऊपर एक गंभीर आरोप लगा है। एक प्राइवेट की अध्यापक ने दरोगा के ऊपर सादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।  इसके साथ ही महिला ने दरोगा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी सिटी यशवंत सिंह को शिकायत पत्र लिखकर कर जानकारी दी है कि वो 6 महीने पहले से दरोगा को जानती है। उसने कहा कि दरोगा ने उससे कई बार मुलाकात करने को भी बुलाया। शादी का धांसा देकर उसने शारीरिक सम्बंध भी बनाए। महीला ने कहा है कि जब उसने शादी की बात कही तो दरोगा अपनी बात से पलट गया। दोरगा ने उसे बताया है कि उसकी शादी कही और तय हो गई है। अपने शिकायत पत्र में महिला ने दरोगा पर 11 अक्टूबर को घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।  महिला के मुताबिक मारपीट के दौरान उसे चोट भी आई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही महिला ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने सीओ आर.एस हांकी को मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए है। मामले पर जब  दरोगा से बात की गई तो पता चला कि वो छुट्टी पर है और उसने इस आरोपो को बेबुनियाद बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि दरोगा के खिलाफ मिली शिकायत की जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दरोगा को निलंबन के लिए तैयार रहना होगा। ये पहला मौका नही जब सीपीयू पर कोई आरोप लगा हो। पिछले साल सोना चोरी और अभी कुछ दिन पहले आए थप्पड़ के वीडियो से सीपीयू की साख धूमिल हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top