Uttarakhand News

हरिद्वार में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Ad

हरिद्वार:शहर के एक गेस्ट हाउस में जिस्म फिरोशी का खेल चल रहा था जिसे  मानव तस्कर विरोधी सेल ने छापा मारकर पकड़ा। टीम ने आपत्तिजनक हालत में पांच लोगों को पकड़ा। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामला शनिवार का है शाम को मानव तस्कर विरोधी सेल को मुखबिर के हवाले से सूचना मिली कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर सेल ने छापा मारा। गेस्ट हाउस के कमरे में दो लड़कियां, एक महिला, दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। लड़कियां नाबालिक भी हो सकती है।इससे पहले भी कोतवाली पुलिस गेस्ट हाउस में छापेमारी कर कई लोगों को पकड़ चुकी है। पुलिस ने संचालक पर जुर्माना भी लगाया गया था। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआइ प्रदीप तोमर ने बताया कि मानव तस्कर विरोधी सेल की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

खबर सोर्स- दैनिकजागरण

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top