Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: इंटरनेशनल स्टेडियम के पास भीषण हादसा, दो बच्चियों की मौत

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। पोल से बाइक टकराने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल चलाना वाला युवक उनका भाई था। पुलिस ने घायल को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। खबर के मुताबिक शंकर (बच्चियों की मामा का साला) बाइक से अपनी दोनों बहनों तनुजा (16) और खुशी (11)(पुत्री राजू नेगी) को शुक्रवार रात घुमाने के लिए निकला था। घर वापस आते वक्त उनकी बाइक पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शंकर खेत में जा छटका। वही दोनों बच्चियों के सिर पर चोट लग गई। सूचना के बाद खेला पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  जहां डॉक्टरों ने तनुजा और खुशी को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर की मानें तो तो राजू नेगी मजदूरी कर घर का पालन पोषण करते है। घर में 16 नवंबर को बड़ी बेटी सपना की शादी थी। घर पर खुशी कहा मौहाल था।तनुजा और सपना महीनों से शादी होने को लेकर खुश थे। बारात नजीमाबाद से गौलापार आई थी। इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गई।

पुलिस को परिवार ने बताया कि मामा  (लच्छी)के साले से टेस्ट डाइव के लिए बाइक मांगी थी। वहीं पर दोनों बच्चियां भी खड़ी थी जो शंकर के साथ जाने की जिद करने लगी। मामा ने घादसे के बाद नम आंखों से कहा कि काश मैंने चाबी ही नही दी होती।मां सुरजा को खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। वह कहने लगी कि भगवान ने एक बार में ही तीनों बच्चियों को मुझसे अलग कर दिया। इस घटना से पूरा इलाके में शौक में डूब गया है। अस्पताल पहुंचकर काठगोदाम थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top