Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का लाल दुश्मनों से लोहा लेते वक्त हुआ शहीद

Ad

 हल्द्वानी-   जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार देर आतंकियों के हमले में शहर का एक वीर शहीद हो गया। लामाचौड़ निवासी शहीद का नाम भूपाल सिंह और वो 4 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। सोमवार रात को जब इस बारे में उनके परिवार को सूचना दी गई तो घर में मातम छा गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता केशर सिंह की तबीयत बिगड गई। उन्हें सेन्ट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।शहीद के घर में मां के अलावा दो बहने भी हैं। भुपाल सिंह अपने परिवार के एकलौता चिराग थे।  भूपाल सिंह के शहीद होने की खबर के बाद से ही उनके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top