Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- घर के अंदर घुस नाबालिग युवती से छेड़छाड़

Ad

हल्द्वानी- शहर में एक बार फिर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस बार तो युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।  मामला इंदिरानगर का है। युवती के शोर मचाने पर युवक  ने घर में तोड़फोड़ भी की लेकिन जब उसने लोगों को घर की ओर आते देखा तो वो खिड़की से कूद मारकर भाग गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिन ने बताया कि ये  घटना तीन अप्रैल की थी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक के अनुसार उसकी नाबालिग बहन रात को घर पर अकेली थी। छोटी लड़की को अकेला देख  क्षेत्र में रहने वाला अनस उर्फ अन्नू घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने लगा। बहन ने विरोध किया तो अन्नू मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर अन्नू ने घर में तोड़फोड़ कर डाली। लोगों के जुटने पर अन्नू खिड़की के रास्ते कूदकर घर से भाग गया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर अनस उर्फ अन्नू के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top