Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: दोस्त के घर पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Ad

हल्द्वानी: दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी करने गए युवक की मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि उसने थोड़ी शराब पी थी। मामला नैनीताल के आलूखेत गेठिया का है। पार्टी के दौरान युवक की तबीयत खराब होने के बाद दोस्त उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाए जहां उसकी मौत हो गई। परिवार की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आलूखेत गेठिया निवासी कुलदीप पुत्र प्यारेलाल (30 साल) गुरूवार शाम अपने दोस्त अनिल कुमार के वहां जन्मदिन की पार्टी में गया। पार्टी के दौरान कुलदीप टॉयलेट करने के लिए गया तो वह सीढ़ियों से गिर गया। दोस्तों ने उसे उठाया तो वो उल्टियां करने लगा। इसके बाद कुलदीप के दोस्त उसे बंगाली डॉक्टर के पास ले गए लेकिन शराब पीने के कारण डॉक्टर ने दवा देने से इंकार कर दिया। कुलदीप की हालात को ज्यादा खराब होता देख दोस्त उसे एसटीएच लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माम ले की सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक ने थोड़ी शराब पी हुई थी। वहीं मौत की असल वजह क्या है वो पोस्टपार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top