Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Ad

हल्द्वानी- प्रॉपर्टी के लालच ने भाई-भाई के रिश्ते को एक बार फिर जुर्म की तस्वीर दी है। शहर में पैसों को लेकर हुए विवाद के कारण एक भाई ने दूसरे का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को गटर में डाल दिया। छोटे भाई महीनों से लापता था तो पुलिस का शक बड़े भाई पर हुआ। ये मामला मुखानी के नारायण नगर का है। मुखानी पुलिस ने बड़े भाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की रियल स्क्रिप्ट उन्हें बताई। मुखानी पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी के नारायण नगर प्रापर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार कर घर के आँगन में बनी अंडर ग्राउंड पानी की टंकी में डाल दिया। घटना के कई दिनों बाद जब बड़ा भाई पानी की नई टंकी बनाने का काम शुरु करने लगा तो आस पड़ोसियों व रिश्तेदारों को कुछ गड़बड़ होने की आशंका जगी। इसके बाद जब बड़े भाई से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने टंकी को तोड़कर प्लास्टिक में लिपटे शव को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नारायण नगर बिठौरिया नंबर एक में रहने वाला 28 वर्षीय सूर्यकांत पांडेय चुनाव के बाद से लापता चल रहा था। इस बीच उसका बड़ा भाई कृष्णचंद्र पांडेय अचानक दिल्ली चला गया। कुछ ही दिन पहले वह लौटा और घर के सामने ही पुरानी पानी की टंकी की बगल में दूसरी टंकी बनाने के लिए खुदाई करने लगा। इसपर उसके चाचा ने उसे टोका तो उसने बात तो टाल दिया। लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया और उसने छोटे भाई की हत्या कर शव को पुरानी टंकी में छिपाने की बात स्वीकार कर ली। बुधवार शाम को पुलिस ने टंकी से सड़ी गली हालत में शव बरामद करके कृष्णचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top