Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक करने गई महिला पर ब्लैड से हमला

Ad

हल्द्वानी– शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम कसने में जोर दे रही पुलिस प्रशासन तब सकते में आ गया जब मॉर्निंग वॉक करने गई महिला पर हमला हुआ। मंगलवार को कुसुमखेड़ा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली व्यापारी की पत्नि को मोटरबाइक सवार ने ब्लैड मार दी। स्थानीय लोगों  घायल महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुमुमखेड़ा क्षेत्र  निवासी उपेंद्र चौहान की पत्नि राखी चौहन के साथ ये हमला मंगलवार सुबह 5.30 बजे हुआ।  श्रीमती चौहान अपनी दोस्त के साथ आरके टैंट हाउस पर मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनके सीधे हाथ में ब्लैड मार दी और उसके बाद फरार हो गया। जिसके बाद राखी को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उपचार मिलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राखी के हाथ में गहरा घाव हुआ है।  महिला ने उसके बाद मुखानी थाने में बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि राखी ने वॉक के दौरान सोने की चैन पहनी थी लेकिन आरोपी ने चोरी नहीं की। इसके अलावा उनके पति स्पेयर्स पार्ट का व्यापार करते है और ये भी मुमकिन है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजीश छिपी हो।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top