Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली से जा रही बस पेड़ से टकराई, 28 घायल

Ad

 

हल्द्वानी:शहर से दिल्ली को जा रही रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हुई। बस पेड़ से टकरा गई। हादसा रामपुर रोड़ स्थित बेलबाबा आश्रम के पास हुआ। बस में 46 लोग सवार थे जिसमें 18 य़ात्री घायल हुए है। जिसमें चालक और परिचालक भी शामिल है।जिस बाइक के कारण हादसा हुआ बताया जा रहा है कि वह ऩशे में था और लहराकर वाहन चला रहा था। एक नशेड़ी की हरकत 46 यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है बाइक सवार को बचाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस उत्तराखण्ड परिवहन निगम की थी। लोगों की सूचना के बाद टीपी नगर पुलिस और 108 घटना स्थल पर पहुंची।  घायलों को  इलाज के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं 14 य़ात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया।  रोजाना की तरह आज दोपहर को भी हल्द्वानी डिपो की बस संख्या UA-07-PA- 1094  दिल्ली के लिए निकली थी।

एसटीएच में भर्ती घायल

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top