National News

हिमाचल प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरने से 30 की मौत

Ad

शिमला में बस खाई में गिरी (फोटो-ANI)

नई दिल्ली: गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक घटना के साथ शुरू हुई। ये हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ है।  शिमला में बस खाई में गिरने से 28-30 से अधिक लोगों मौत होने की खबर है। सड़क हादसा शिमला के रामपुर में हुआ है। बस सोलन से किन्नौर जा रही थी तभी अचानक बस रामपुर के पास खाई में गिर गई है। जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस में 60 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच चुके हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है।पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि एसडीएम मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि आगे जा रही एक अन्य बस को ओवरटेक करने के दौरान बस हादसे का शिकार हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। शवों को निकालने का काम किया जा रहा है।

picture source-ani

ADVERTISEMENTS Ad
To Top