Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लालकुआं में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ पर नुकीली चीज से लिखा था N

हल्द्वानी लालकुआं में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ पर नुकीली चीज से लिखा था N
Ad

लालकुआं: क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10वीं के छात्र के द्वारा फांसी लगा कर की खुदकुशी की खबरें सामने आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा तो उसके हाथ पर किसी नुकीली चीज से N लिखा हुआ था। इतना ही नहीं घटना से पहले उसने एक वीडियो भी अपलोड किया था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुडिय़ा बरेली निवासी मुरारी लाल फिलहाल वक्त अपने परिवार के साथ हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुरारी के 15 वर्षीय बड़े बेटे ने ही खुदकुशी कर ली है। जानकारी के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाले विशाल ने शनिवार सुबह पांच बजे उठकर दरवाजे में बहार से चिटकनी लगाकर फांसी लगा ली।

जब सुबह छह बजे उसकी मां ने उठकर देखा तो पाया कि विशाल टिन शेड के एंगिल से रस्से के सहारे लटका हुआ था। बेटे को ऐसी हालत में देख मां ने जैसे तैसे शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया मगर तब तक देर हो चुकी थी। बता दें कि घटना के वक्त घर में केवल विशाल की मां व दो छोटे भाई मौजूद थे। पिता मुरारी किसी काम से लखनऊ गए थे।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए बरेली स्थित अपने गांव ले गए। विशाल के व्यवहार के कारण कोई भी इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। क्षेत्र में हर तरफ शोक की लहर है। बहरहाल परिजनों व दोस्तों से ज्ञात हुआ कि विशाल कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। वह गुमसुम रहने लगा था।

शुक्रवार को उसने किसी नुकीली चीज से अपने हाथ में एन लिखा। जिसके बाद अपने छोटे भाई से उसमें पट्टी करवा दी। रात को सोते समय उसने अपनी मां से बहाने से रस्सी भी मांगी। लेकिन मां ने मना कर दिया। आधी रात तक जागते रहे विशाल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जिंदगी के पांच सच नाम से एक वीडियो भी शेयर की। चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

ADVERTISEMENTS Ad
To Top