National News

साल के पहले दिन वैष्‍णो देवी में हादसा, भगदड़ में 12 लोगों की मौत

Ad

नई दिल्ली: साल के पहले दिन वैष्‍णो देवी में एक भीषण हादसा हो गया। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्‍य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 लोगों की पहचान हो गई है। इस हादसे ने पूरे देश को झनझोर कर रख दिया है।पीएम नरेंद्र मोदी समेत राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द ने भी इस घटना पर दुख जताया है। इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

घटना को लेकर जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आधी रात करीब पौने तीन माता वैष्‍णो देवी भवन पर दर्शन के लिए काफी श्रद्धालु मौजूद थे। भीड़ ज्यादा थी तो लोक एक दूसरे को धक्का दे रहे थे औक इसी के बीच हालात खराब हो गए। भगदड़ मचने के बाद कई लोग नीचे गिर गए और लोग उन्हें कुचलते हुए खुद को बचा रहे थे। जिस परिसर में कुछ मिनट पहले मां के जयकारे लग रहे थे, वहां पर चीख पुकार सुनाई दे रहे रही थी। नव वर्ष के पहले ही दिन मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे लोगों ने कभी नहीं सोचा था वह अपनों को खो देंगे।

श्राइन बोर्ड की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन से भी संपर्क कर स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। पीसीआर कटरा की ओर से दो नंबर 01991232010/ 9419145182 जारी किए गए हैं। पीसीआर रियासी से 0199145076/  9622856295 नंबरों पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। रियासी के जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम के नंबर 01991245763/ 9419839557 भी साझा किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके लोग वैष्णो देवी की यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं और किसी भी तरह की मदद के लिए भी संपर्क कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top