Pithoragarh News

मिनटों में पूरा होगा आपका सफर, पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

Ad

पिथौरागढ़: दिल्ली और देहरादून के लिए जल्द ही पिथौरागढ़ से 20 सीटर विमान सेवा शुरू होगी। प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस सबंध में सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला है, विमान सेवा के लिए शासन स्तर प्रयास जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:सिरफिरा आश़िक,विधवा प्रेमिका के दोनों को बच्चों को गंगनहर में फेंका

यह भी पढ़े: रुद्रपुर में चार बंदी रक्षकों पर छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज, DGP के पास पहुंचा पत्र

शनिवार को पिथौरागढ़ पहुचने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और सरकार इन केन्द्रों के विकास पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विधायक चन्द्रा पंत ने पर्यटन विकास को लेकर कई मांगें पर्यटन मंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर पर्यटन मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब एकजुट होकर पार्टी हित में काम करना होगा। केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने पिथौरागढ़ के पर्यटन स्थलों को भव्य एवं दिव्य बनाने की बात कही। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र वल्दिया ने महाराज का स्वागत किया। 

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में लोगों के साथ धोखा,आयुष्मान भारत के तहत बना गोल्डन कार्ड निकला फर्जी

यह भी पढ़े: नैनीताल जिले में तीन तलाक का मामला,फोन पर तोड़ा 18 साल पुराना रिश्ता

ADVERTISEMENTS Ad
To Top