World News

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हमला,50 लोगों की मौत

Ad

नई दिल्ली- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संसद सहित देश के तीन शहरों में हुए हमलों में अब तक करीब 50 लोग मारे गए हैं और 80 लोग घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल हमले की निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत हमेशा अफगानिस्तान के साथ है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत की अफगानिस्तान यात्रा के दौरान दक्षिण कंधार में गवर्नर के घर के भीतर सोफे में लगा बम फटने से कम से कम नौ लोग मारे गए हैं। हालांकि राजदूत को कुछ चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना के कुछ ही घंटों पहले, तालिबान ने काबुल में संसद के एनेक्सी से निकल रहे कर्मचारियों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए और 80 लोग घायल हो गए। इसी परिसर में अफगानिस्तान के सांसदों के कार्यालय हैं। वहीं, हेलमंड प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में तालिबान आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। घटना में सात लोग मारे गए हैं।  बडे पैमाने पर हो रहे नरसंहार अफगानिस्तान में बढ़ते उग्रवाद का संकेत हैं। वहीं अमेरिका समर्थित अफगान सरकार तालिबानी उग्रवाद के साथ साथ अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से भी मुकाबला करने का प्रयास कर रही है। कंधार के प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल रज्जाक ने बताया कि प्रांत के गवर्नर और यूएई के राजदूत जुमा मोहम्मद अब्दुल्ला अल काबी विस्फोट में घायल हुए हैं, लेकिन कई लोग इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान संभव नहीं है।

 

न्यूज सोर्स- हिन्दीखबर

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top