Nainital-Haldwani News

ऑटो चालक की हिम्मत देखिए, नियम तोड़ते हुए रुद्रपुर से सवारी लेकर पहुंच गया नैनीताल

Ad

ऑटो चालक की हिम्मत देखिए, नियम तोड़ते हुए रुद्रपुर से सवारी लेकर पहुंच गया नैनीताल

नैनीताल: हमने अक्सर ही देखा है, कि हमारे आस पङोस में, अजीबो गरीब घटनाएं घटती रहती हैं । एक ऐसी ही अटपटी खबर शहर नैनीताल से सामने आ रही है । दरअसल सोमवार को नैनीताल में कुछ ऐसा देखने को मिला जो शायद ही पहले कभी घटित हुआ हो। हुआ यूं कि रुद्रपुर के रहने वाले एक ऑटो चालक ने हिम्मत की सभी दीवारें तब पार कर दीं जब वह अपने ऑटो को सवारी समेत रुद्रपुर से नैनीताल ले कर पहुंच गया । आपको सूचित कर दें कि पहाड़ो पर ऑटो रिक्शा की आवाजाही पुख्ता रूप से प्रतिबंधित है । ऐसे में हैरतंगेज़ काम करने के साथ साथ ऑटो चालक ने परिवहन नियमों का उल्लंघन भी किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

तल्लीताल धर्मशाला के नज़दीक ही चैकिंग अभियान में जुटी परिवहन विभाग की टीम तब अचंभे में पड़ गई जब उनकी नज़र इस ऑटो चालक और उसके ऑटो पर पड़ी । ऑरटीओ टीम ने मौके पर से ही ऑटो को सीज़ कर लिया और तल्लीताल थाने में खड़ा करवा दिया। मामले की पूरे जिले में बात हो रही है। हर कोई ये सोच रहा है कि कैसे एक ऑटो नैनीताल सीमा में पहुंच गया वह भी सवारियों को लेकर… शायद ही आपने भी इस तरह का कोई मामला देखा हो। हल्द्वानी के परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि पहाड़ों में ऑटो के संचालन की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में होंगे सीनियर व अंडर-23 ट्रायल, कुछ देर पहले हुआ तारीखों का ऐलान

यह भी पढ़ें:रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट में किए बड़े बदलाव, 30 मिनट पहले तक बुक होगा टिकट

यह भी पढ़ें:नैनीताल जिले में त्योहारों के आयोजन को सरकार की मंजूरी, DM ने गाइडलाइन जारी की

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में बनेंगे दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 80 प्रतिशत काम भी पूरा हो गया है !

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top