National News

रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट में किए बड़े बदलाव, 30 मिनट पहले तक बुक होगा टिकट

Ad

हल्द्वानी:एक जून से चलेगी नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन, अभी-अभी रेलवे ने की घोषणा

भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन चार्ट में बड़े बदलाव कर दिए है। नए बदलाव के तहत अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से चलने के आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा, यानी यात्री 10 अक्तूबर से ट्रेन के स्टेशन से निकलने से 30 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकेंगे।भारतीय रेलवे ने कहा कोरोना से पहले के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकें।”

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:हल्द्वानी पुलिस ने खोज निकाले 22 लाख से ज्यादा के मोबाइल, जनता बोली थैक्यू सर

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश, रुद्रपुर में भाजपा पार्षद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

रेलवे ने बताया, “यात्रियों की सुविधा के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के हिसाब से इस संबंध में विचार किया गया और तय किया गया कि दूसरी आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए।

यह भी पढ़े:नैनीताल:सभासदों ने पार्किंग संचालक पर लगाया तमंचा दिखाकर जान से मारने का आरोप

रेलवे ने बताया, “अब नए नियम के हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा दूसरी आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। इसके लिए सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ माह से कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने यह समय दो घंटे कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top