Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:घर से 200 मीटर दूरी पर मिला लापता व्यक्ति का शव,इलाके में मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है टीपी नगर क्षेत्र से… महर्षि स्कूल के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। सबसे पहले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान महेश चंद्र के रूप में हुई है । वह सोमवार शाम से लापता था और सुबह मौत की खबर मिली । वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड वनडे टीम का हुआ ऐलान,कुनाल चंदेला होंगे कप्तान

यह भी पढ़ें: चमोली अपडेट: रेस्क्यू टीम ने बरामद किए 24 शव,प्रशासन ने लापता लोगों की सूची जारी की

रामपुर रोड पंचक्की निवासी महेश चंद्र उम्र 45 साल कल शाम से गायब थे। परिजनों ने उन्हें खोजा लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और टीपी नगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में भी उन्हें खोजा लेकिन वह नहीं मिले। मंगलवार सुबह महेश राम के घर पास नहर में एक शव दिखाई दिया तो पुलिस को बताया गया। नहर महेश के घर से 200 मीटर दूर है। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक रामपुर रोड का ही रहने वाला महेश चंद्र है। मृतक के दो बच्चे हैं। इस बारे में चौकी इंचार्ज टीपी नगर संजीत राठौर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया,पंजाब जाना हुआ महंगा, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: चमोली में ग्लेशियर टूटने से नहीं बल्कि अन्य कारणों के चलते आई आपदा,वैज्ञानिकों का अपडेट

यह भी पढ़ें: IAS सविन बंसल का हुआ ट्रांसफर, नैनीताल के नए डीएम बने धीराज सिंह गर्ब्याल

यह भी पढ़ें: पुलिस का अपडेट,चमोली में बढ़ रही है मृतकों व लापता लोगों की संख्या,19 शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top