Nainital-Haldwani News

भीमताल झील में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, परिवार को हत्या का शक…

File Photo
Ad

भीमताल: बीते दिन एक श्रमिक का शव भीमताल की झील में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव के इर्द-गिर्द काफी खून फैला हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि मृतक के गले के पीछे हिस्से में नीला निशान था। परिवार जनों ने हत्या की संभावना जताई है। इधर पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने जानकारी दी और बताया कि 45 वर्षीय गोपाल दत्त पुत्र स्वर्गीय जमुना दत्त ब्रजवासी निवासी थपलिया महरागांव का शव मिला है। बताया कि बुधवार की देर रात भीमताल डांठ के एक दुकानदार ने फोन करके सूचना दी की बोट स्टैंड के पास दो तीन युवक बैठे हैं।

बाद में पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर युवकों को हटा दिया था क्योंकि वह एक दूसरे से ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। सुबह उसी जगह से गोपाल का शव मिला है। बता दें कि गोपाल अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ कर गया है। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि गोपाल काफी शराब पीता था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top