Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एटीएम लूटने की कोशिश नाकामयाब, तोड़फोड़ करके भागा संदिग्ध युवक

Ad

हल्द्वानी: शहर में आपराधिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक नए मामले में एटीएम लूटने की कोशिश की गई है। इस मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त कोई एटीएम के अंदर होता तो उस ग्राहक के साथ लूट का खतरा था। मामला रविवार का बताया जा रहा है। मुखानी स्थित केनरा बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। एटीएम में गार्ड नहीं था और इसी का फायदा आरोपी ने उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी को पैसे वाले लॉकर को तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली। रात को गार्ड नहीं था और जब वह सुबह लौटा तो उसने मामले की जानकारी प्रबंधक को दी। इसके बाद सीसीटीवी में चैक किया गया तो उसमें एक युवक हेलमेट पहने नजर जा रहा था। बैंक प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने एटीएम मशीन को क्षति पहुंचाई है।

थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा ने कहा कि रात में गार्ड के नहीं होने के चलते संदिग्ध युवक एटीएम के अंदर घुसा। प्रबंधक को कहा गया है कि एटीएम में हर वक्त गार्ड होना चाहिए। किसी के नहीं होने पर उसका रिपेलेस्टमेंट तैयार रखना होगा और इसके लिए बैंक और ऐजेंसी कोर्डिनेट करें। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top