Uttarakhand News

बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP का एक नया खुलासा

Ad

Haldwani News: Murder News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नया खुलासा। इस दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के युवक की मौत की बात भी सामने आई थी। जब पुलिस ने जांच कि तो पाया कि प्रकाश की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या प्रकाश की हत्या को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे। इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गौलापार बुलाया गया जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।

वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस 42 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसे दर्जनों अवैध असली और गोलियां व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हल्द्वानी दंगों के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top