Nainital-Haldwani News

पहाड़ के लोगों के लिए आंचल का नया प्रोडक्ट, बाल मिठाई के बाद अब बाजार में मिलेगा बेसन का लडडू

Ad

लालकुआँ: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआँ ने दीपावली पर्व में उपभोक्ताओं एवं उत्पादकों की व्यापक माँग को देखते हुए आंचल बाल मिठाई व चाकलेट के साथ अब आंचल बेसन लडडू का उत्पादन शुरू कर दिया है । अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि विगत वर्ष दुग्ध संघ द्वारा चार हजार किग्रा बाल मिठाई व चॉकलेट विक्रय की गई थी जिसके दृष्टिगत देखते हुए इस वर्ष भी कुशल कारीगरों के सहयोग से बाल मिठाई एवं चाकलेट उत्पादन के साथ आंचल घी के बेसन लडडू 500 ग्राम पैक में तैयार किये जा रहे है जिसकी प्रति किलो ग्राम चार सौ रूपये दर निर्धारित की गई है। आंचल उपभोक्ताओं की गत

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष की मांग को देखते हुए इस बार आंचल मिठाई बिक्री लक्ष्य छः हजार किग्रा रखा गया है। आंचल बाल व चाकलेट के साथ आंचल घी से तैयार बेसन लडडू बाजार में उपभोक्ताओं के साथ ही दुग्ध समितियों के माध्यम से भी उपलब्ध करायी जायेगी जिस हेतु उपभोक्ताओं को उनकी माँग पूर्ण किये जाने हेतु कर्मचारियो व अधिकारियों के लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं।

सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आंचल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के विश्वास का ही परिणाम है कि अत्यधिक माँग प्राप्त हो रही है इसके साथ ही अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा एंव सामान्य प्रबन्धक द्वारा समस्त दुग्ध उत्पादको एंव उपभोक्ताओं को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाये देते हुए भरोसा दिलाया कि आंचल द्वारा अपनी दुग्ध एंव गुणवत्ता मैं किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जायेगा इसलिए दीपावली पर्व पर आंचल दुग्ध उत्पादों के साथ चाकलेट एंव आंचल घी से निर्मित बेसन लड्डू का उपयोग अवश्य करे ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top