National News

AAP नेता गीता रावत को CBI ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, मूंगफली वाला भी पकड़ा गया

Ad

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी अब दिल्ली के अलावा पंजाब, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी अपनी जड़ों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। लेकिन ईमानदारी के वादे करने वाली पार्टी के सामने एक बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल दिल्ली में आप की निगम पार्षद को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पार्षद तक मूंगफली वाले के जरिए रिश्वत जाती थी। पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने 20000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल गीता रावत ने दिल्ली में सरकारी काम करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। हैरान वाली बात ये है कि एक मूंगफली व्यापारी के जरिए गीता रावत के पास रिश्वत की कमाई जाती थी।

मूंगफली वाले सनाउल्लाह को सीबीआई ने मौके से पकड़ लिया। जब सनाउल्लाह के पिता ने वहां पहुंचकर सीबीआई से पता किया तो मालूम हुआ कि पार्षद गीता रावत तक रिश्वत के पैसे उनके बेटे के माध्यम से जाते थे। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस प्रकरण का खुलासा करने के लिए सनाउल्लाह को नोटों पर केमिकल लगाकर पैसे दिए थे। जब वही नोट गीता रावत के पास पहुंचे तो सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद सीबीआई आगे की कार्रवाई के लिए सनाउल्लाह और गीता रावत को अपने साथ ऑफिस के गई। बता दें कि गीता रावत के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वार्ड से पार्षद हैं। अब इस मामले के खुलने से एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी की ईमानदार छवि पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं पंजाब और यूपी में चुनावी माहौल के बीच पार्टी को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top