Uttarakhand News

उत्तराखंड को मिला नया ऑलराउंडर, रणजी ट्रॉफी में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड क्रिकेट टीम का रणजी ट्रॉफी अभियान जारी है। हमेशा की तरह 2022-2023 सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने अपने जिम्मेदारियों को समझा है। कोई गेंद से योगदान दे रहा है तो कोई बल्ले से… इस बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो गेंद और बल्ले से टीम की नैया पार लगा रहा है। तेज गेंदबाज अभय नेगी के लिए रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन एक सपने की तरह चल रहा है। पिछले तीन मुकाबले में उन्होंने वह 13 विकेट लेने के साथ दो फिफ्टी भी जमा चुके हैं। खास बात ये है कि उनकी बल्लेबाजी ने टीम के लिए संजीवनी जैसा काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अभय ने 70 रन बनाए और इसके चलते उत्तराखंड टीम अपनी बढ़त को मजबूत कर पाई। उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड ने 49 रनों पर ऑल आउट कर दिया था और आखिरी में मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया था।

वहीं बंगाल के खिलाफ भी अभय ने कुणाल चंदेला के साथ 8वे विकेट के लिए 128 रन जोड़े। उन्होंने 163 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। खास बात ये रही कि इस साझेदारी में खेली गई 302 गेंदों में कुणाल ने ज्यादा गेंद नेगी ने खेली। दोनों की साझेदारी ने मुकाबले में उत्तराखंड की वापसी कराई और अब मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता है।

अभय नेगी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उत्तराखंड के लिए खेलने से पहले अभय नेगी ने मेघायल और त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट में शिरकत की है। साल 2022-23 सीजन में ही वह उत्तराखंड टीम का हिस्सा बने हैं। उत्तराखंड के लिए अपने डेब्यू मैच में नेगी ने अडिशा के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top