Dehradun News

टनकपुर से ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस पलटी, पुलिस ने शीशा तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला

Ad

देहरादून: बारिश के अलर्ट के बीच राज्य में कई सड़क हादसों हुए हैं। एक नया मामला उत्तराखंड रोडवेज बस से जुड़ा है।टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा  ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट गई।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को बैराज तिराहे के पास हुए इस हादसे में 24 यात्रियों को चोट आई हैं। रोडवेज बस में 35 यात्री सवार थे। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top