Bageshwar News

बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, मैदान पर गिरने से पायलट चोटिल

Ad

बागेश्वर: गर्मियों के सीजन में पहाड़ों पर अन्य राज्यों से कई सारे पर्यटक आते हैं। साहसिक गतिविधियां जैसे पैराग्लाइडिंग भी इन दिनों काफी प्रचलित हैं। मगर शनिवार को पैराग्लाइडिंग की प्रतियोगिता के दौरान एक ग्लाइडर अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा। पैरा ग्लाइडर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका स्वास्थ्य स्थिर है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में राज्य पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन की तरफ से प्रथम राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर लैंडिंग मैदान में गिर गया। भीमताल निवासी पायलट भुवन आर्या का ग्लाइडर तेजी से नीचे की तरफ आया और गिर गया।

फिर फौरन आयोजक और वहां मौजूद लोग ग्लाइडर की सुरक्षा के लिए तेजी से भागे। घायल पायलट के लिए तत्काल रूप से एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि, पायलट का कहना है कि उसे गंभीर चोट नहीं आई हैं। उसे सी.एच.सी.कपकोट में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top