Nainital-Haldwani News

थाने के सामने महिला SI की मौत, पूरी घटना हुई रिकॉर्ड और याद आ गई हल्द्वानी की घटना

Ad

बनबसा: बनबसा थाने के पास सड़क हादसे में एसआई विशेष श्रेणी विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा की मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। महिला पुलिसकर्मी को एक कैंटर मुख्य मार्ग पर रौंद देता है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह दिसंबर में रिटायर होने वाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को थाने में तैनात एसआई विजय लक्ष्मी (59) अपने घर फागपुर जाने के लिए थाने से निकली थी। इसी बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल हो गई। उनके सिर पर चोट आई और काफी खून भी बह गया। घायल विजय लक्ष्मी को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तत्काल उपजिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल लाने से पहले ही विजय लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक भी पकड़ा गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज हो सकेगा। इस घटना पर मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी एसआई विशेष श्रेणी विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि दी। वही हल्द्वानी में इस हादसे की काफी चर्चा रही।एसपी देवेंद्र पींचा ने भी मौका मुआयना किया।

साल 2019 दिसंबर में भी हल्द्वानी में इसी तरह का एक सड़क हादसा हुआ था,जिसमें चौकीइंचार्ज की मौत हो गई।टीपीनगर चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह 25 दिसंबर की रात 11 बजे देवलचौड़ चौराहे पर सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर एक बाइक पर सवार दो लोग बाइक रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गए थे। कुछ दिन बार बरेली में इलाज के दौरान चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top