National News

तीन वेबसाइट और एक फेसबुक पेज के खिलाफ एक्शन, पूरी खबर पढ़ें

Ad

नई दिल्ली: ऑनलाइन ज़माने के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं। पुलिस भी ऑनलाइन होने वाले अपराधों पर भी पूरी नजर रखती है। अब गलत कृत्यों के कारण एक फेसबुक पेज और तीन वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, मां विंध्यवासिनी के नाम पर वेबसाइट बनाकर भक्तों से धोखाधड़ी करने के मामले में विंध्याचल पुलिस ने ये कार्रवाई की है। एक फेसबुक पेज और तीन वेबसाइट के खिलाफ तकनीकी उपयोग से धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

माना जा रहा है कि जांच के आधार पर पेज व वेबसाइट का संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार फेसबुक पेज व वेबसाइट के माध्यम से आस्था के नाम पर चंदा एवं निर्माण कार्य के नाम पर सहयोग राशि मांग कर ठगी की जा रही थी।

इस मामले में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद केस दर्ज होकर जांच शुरू हुई। बता दें कि ऐसी वेबसाइट पर दर्शन-पूजन, पूजा-पाठ इत्यादि के लिए बाकायदा शुल्क तक तय कर दिया गया।

मामला संज्ञान में आने के उपरांच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को जांच का आदेश दिया था। कई वेबसाइट का नाम जांच में सामने आया। इनमें से तीन को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल संचालकों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है।

बता दें कि वेबसाइट की जांच के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने जानकारी दी और बताया कि एक फेसबुक पेज व तीन वेबसाइट के खिलाफ तकनीकी उपयोग से धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top